हर लड़का चाहता है कि उसके जीवन में एक लड़की हो लेकिन वास्तव में किसी भी लड़की को इंप्रेस करना इतना भी आसान नहीं होता। अगर आप उनके मन की बातों को समझ लेते हैं तो बेहद आसानी से उनके करीब आ सकते हैं। आईए जानते हैं कि किन बातों को सुनकर लड़कियां बेहद खुश हो जाती हैं-
अगर आप अपने पार्टनर के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान लाना चाहते हैं तो उन्हें यह जरूर बताएं कि आप उनके बिना नहीं जी सकते हैं। यह मैजिकल वर्ड्स आपकी प्‍यारभरी दुनिया में चाहत के रंग घोल देंगे।
रिश्ते में प्यार और अपनापन होना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी से कहीं दूर जाते समय उन्हें एक बार यह जरूर बोलें कि तुम अपना ख्‍याल रखना। यह बात लड़कियों के दिल को छू जाती है।
लड़कियों की हमेशा ही यह ख्वाहिश होती है कि उन्हें ऐसा पार्टनर मिले, जो उनकी सारी परेशानियों को अपना बना ले। इसलिए लड़कियों से प्यार भरी बातें करने की बजाए अगर आप उनकी परेशानियों को साॅल्व करने की बात करते हैं तो यह उन्हें ज्यादा अच्छा लगेगा।



from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh http://bit.ly/2vhm3IC
via Latest News in Hindi

0 Comments