सेक्टरों में बनाए जाएं खेल मैदान
पंचकूला, 24 अप्रैल (ट्रिन्यू)
सिटीजन वेल्फेयर एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक पत्र लिखकर शहर के विभिन्न सेक्टरों में खेल के मैदान की व्यवस्था करने की मांग की है। पत्र की प्रति मुख्य सचिव डीएस ढेसी, शहरी निकाय मंत्री कविता जैन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। एसोसियेशन के प्रधान एसके नैय्यर के अनुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर में सेक्टर विकसित करते समय पार्कों के लिये तो जमीन छोड़ दी लेकिन खेल के मैदानों के लिये नहीं। पार्कों में फुटबाल, हाकी जैसे खेल संभव ही नहीं है। नगर निगम के अलावा सेक्टर पार्क कमेटी भी बच्चों को पार्कों में खेलने नहीं देती। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए और सीडब्ल्यूए ने कई बार मामला स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों के सम्मुख उठाया है।
The post सेक्टरों में बनाए जाएं खेल मैदान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2GytDnv
via Latest News in Hindi
0 Comments