टीनएज बच्चों के पेरेंट्स रखें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें

किशोरावस्था उम्र का वह दौर होता है, जब मनुष्य के शरीर और व्यवहार में काफी बदलाव आते हैं। ऐसे में अगर उन्हें माता-पिता के रूप में अच्छे दोस्त मिल जाएं तो उनके भटकने की उम्मीदें काफी हद तक कम हो जाती है। अगर आप भी टीनएज बच्चों के माता-पिता हैं तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें-
किशोरावस्था में बच्चे अपने पैरेंट्स से एक अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करना चाहते हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप उनके साथ कुछ वक्त बिताएं। उनके मन की बातें जानें। इतना ही नहीं, उनकी उलझनों को दूर करने का प्रयास भी करें।
अगर आप टीनएज बच्चों के साथ घुलना मिलना चाहते हैं तो बातचीत का दायरा सिर्फ सवाल जवाब तक ही सीमित न रखें। साथ ही बातचीत में उन्हें ज्यादा से ज्यादा बोलने का मौका दें, ताकि वे आपसे बेहद आसानी से खुल पाएं।
ज्यादातर मां बाप अक्सर उपदेश के मूड में होते हैं और बच्चों को हर छोटी-छोटी बात पर टोकते हैं। अगर आप कभी-कभी बच्चों को डांटते हैं या टोकते हैं तो टोके जाने का असर उनपर होता है और वो अपनी गलती का एहसास करते हैं। मगर अगर आप हर छोटी-छोटी बात पर उन्हें टोकते हैं और डांटते हैं तो थोड़े समय बाद बच्चे आपको इग्नोर करने लगते हैं।
from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VXrnfO
via Latest News in Hindi
0 Comments