नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाला गिरफ्त से दूर
अंबाला शहर, 24 अप्रैल (हप्र)
पुलिस हरियाणा रोडवेज में नौकरी लगवाने के नाम पर व जाली भर्ती लेटर व मेडिकल पत्र व एचएसएससी की जाली मोहर इस्तेमाल करके एक युवक से 4 लाख रुपये हड़पने वाले उस सोहनलाल नामक आरोपी की तलाश कर रही है जिसने स्वयं को रोडवेज के पंचकूला कार्यालय में तैनात बताते हुए अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर ठगने का काम किया। फिलहाल वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
यह मामला बाकायदा आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई जांच के बाद दर्ज किया गया। लाखों रुपये ठगने के लिए 3 बैंक खातों का इस्तेमाल भी किया गया जिनमें से दो में 1-1 लाख और एक में 50 हजार रुपये जमा करवाए गए जबकि 1.50 लाख रुपये नगद ले लिए गए। इस संबंध में पुलिस ने अवतार सिंह निवासी गांव सौंटा की शिकायत पर मामला दर्ज करके सोहन लाल को नामजद भी किया है। अवतार के अनुसार उसने 2017 में रोडवेज कंडक्टर बनने के लिए पेपर दिया था। इसी संदर्भ का हवाला देते हुए उसे 5 जनवरी 2019 को फोन आया कि पेपर क्लीयर है और फिर फोनकर्ता ने पीडि़त के व्हसटसएप पर हरियाणा सर्विस स्लेक्शन की लिस्ट भेजी जिसमें पीडि़त का नाम 16 वे नंबर पर था। बाद में फिर उसी व्यक्ति ने एचएसएससी की मोहर शुदा लिस्ट भेजी जिसमें अवतार का नाम 4थे नंबर पर था।बाद आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर अवतार को मेडिकल व ज्वायनिंग लेटर भिजवाने के लिए पैसे ठग लिये।
The post नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाला गिरफ्त से दूर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2UXGgCD
via Latest News in Hindi
0 Comments