राकेश चंदेल बेंगलुरू टीम के बने कोच
बीबीएन (निस) : कबड्डी खिलाड़ी राकेश चंदेल को बेंगलुरू टीम का कोच बनया गया है। राकेश चंदेल नालागढ़ के दभोटा गावं का निवासी हैं। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राकेश हिमाचल के पहले कोच हैं, जो आईआईपीएकेएल में किसी टीम को संवारेंगे। इस टीम को वह मुंबई के धारवाड़ में अभ्यास करवाएंगे और खिलाड़ियों को निपुण करके उन्हें कबड्डी के दांवपेंच सिखाएंगे। पुणे, मैसूर व बेंगलुरू में होने वाली इस लीग में 44 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 160 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आईआईपीएकेएल के इस पहले सीजन में आठ टीमें भाग ले रही हैं। इसमें बेंगलुरू, चेन्नई चीताह, दिल्ली डूमर्ज, तेलंगाना बुल्ज, पटना पैंथर्स, हरियाणा हुरिकेन्स, मुंबई मराठा व कोलकता टाइगर्स शामिल हैं। नालागढ़ के चार खिलाड़ियों का भी इन टीमों में चयन हुआ है। राजपुरा गांव निवासी अभिनंदन कुमार व रमनजीत कुमार, पंजैहरा गांव निवासी लाभ कुमार व कल्याणपुर गांव निवासी राम दयाल इनमें शामिल हैं।
The post राकेश चंदेल बेंगलुरू टीम के बने कोच appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2UYwLD1
via Latest News in Hindi
0 Comments