मारपीट कर युवक काे किया घायल
डेराबस्सी, 24 अप्रैल (निस)
नजदीकी गांव मुकंदपुर के एक युवक को सरकारी कॉलेज डेराबस्सी के नजदीक 4 युवकों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। सिविल हॉस्पिटल में उपचाराधीन युवक के बयानों के आधार पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रभावित युवक 20 साल के शिविंदर सिंह उर्फ बॉबी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सोमवार के 12:00 बजे अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेराबस्सी से जा रहा था कि सरकारी कॉलेज के नजदीक पहले से ही उसकी ताक में बैठे 4 युवकों ने उसको रोक लिया तथा उस पर लोहे की पत्ती तथा अन्य हथियारों के साथ हमला कर दिया। जांच अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमले में घायल हुए युवक के बयानों के आधार पर अक्षय, विपिन, अमन और गुरविंदर के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
The post मारपीट कर युवक काे किया घायल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2UWq1FC
via Latest News in Hindi
0 Comments