श्रम कार्यालय के बाहर नारेबाजी
बीबीएन, 24 अप्रैल (निस)
बद्दी स्थित उद्योग के कामगारों ने उद्योग के अधिकारी पर धमकाने का आरोप लगाते हुए श्रम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और रोष रैली निकाली। उद्योग के कामगारों राम सिंह, सुखवीर सिंह, पवन कुमार व जनशक्ति मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार व महासचिव कृष्ण शर्मा ने बताया कि उक्त उद्योग में कामगारों को पीएफ, ईएसआई व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं व जब कामगारों ने अपने हकों के लिए आवाज उठाई तो उद्योग के उच्च अधिकारी ने उन्हें धमकाया। बाद में प्रबन्धकों ने स्वयं पुलिस को बुला लिया व डरा धमका कर माहौल को शांत करने की कोशिश की।
The post श्रम कार्यालय के बाहर नारेबाजी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2UVXNeq
via Latest News in Hindi
0 Comments